शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गिलगवां गांव में एनएच-46 पर शुक्रवार को एक 35 वर्षीय किसान का शव सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान मोहराई गांव निवासी हिरेंद्र धाकड़ के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि हिरेंद्र धाकड़ की हत्या की गई है और उनके मोबाइल से पैसों का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी हुआ है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 106 के तहत केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।









पाठकों की राय