शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के खरेह गांव में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार सुबह हुए इस खुलासे के मुताबिक चोरों ने घर का कुंदा काटकर कुल 22 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।

दो घरों को बनाया निशाना

पीड़ित अंकित रघुवंशी और रामकुमार रघुवंशी के घर से 12 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। इसके अलावा इसी गांव के बंधु सिंह रघुवंशी के घर से भी 20 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है तथा पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।