जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने श्रीनगर, बडगाम, पुलवामा और अनंतनाग में छह स्थानों पर छापेमारी की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इरशाद अहमद भट और शौकत अहमद रेशी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई प्रतिबंधित आतंकी संगठन के सोशल मीडिया भर्ती नेटवर्क के संबंध में की गई है।

डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त

जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से डिजिटल उपकरण और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले 75 दिनों में जम्मू-कश्मीर में कुल 30 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।