पोलैंड के क्राको शहर में शनिवार को एक गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
हमलावर की उम्र 24 वर्ष है और उसने सेना जैसी वर्दी, हेलमेट तथा बॉडी आर्मर पहन रखा था। पुलिस प्रवक्ता कैटार्जिना सिस्लो के अनुसार हमलावर के पास सैन्य उपयोग वाली एक बड़ी बंदूक थी।
सेना जैसी वर्दी में था हमलावर
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को गोली मारकर घायल कर दिया। इस बीच, प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने त्वरित कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों की तारीफ की है।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। हालांकि, हमलावर की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।









पाठकों की राय