पंजाबभर में दिवाली और बंदी छोड़ दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। अमृतसर के ऐतिहासिक गोल्डन टेंपल को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां एक लाख दीये जलाने और आतिशबाजी का कार्यक्रम तय किया गया है।
लुधियाना के दंडी स्वामी मंदिर के पंडित रोहित शास्त्री के अनुसार, स्वाति नक्षत्र के विशेष संयोग के कारण इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष शुभ मुहूर्त शाम 5:55 बजे से 7:50 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जालंधर की पटाखा दुकान में आग
उत्सव के बीच जालंधर से एक दुर्घटना की खबर भी आई है, जहां देर रात बाजार में स्थित एक पटाखा दुकान में आग लग गई। हालांकि, इस आगजनी से हुए नुकसान का कोई आधिकारिक आंकड़ा या रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।








पाठकों की राय