चतरा जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के कटैया गांव में आठ नवंबर 2026 को आपसी जमीन विवाद और डायन-बिसाही का आरोप लगाकर एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला की पहचान राजकुमारी देवी के रूप में हुई है।
घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए पहले जोरी स्वास्थ्य उपकेंद्र ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में इलाज और पुलिस कार्रवाई
जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश और वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान तथा उनकी भूमिका की जांच जारी है।









पाठकों की राय