रायपुर के फूल चौक पर दिवाली के अवसर पर 1500 क्विंटल फूलों की आवक और बिक्री हुई है। बाजार में कुल 18 ट्रक फूल पहुंचे हैं, जिनमें कोलकाता और बेंगलुरु से लाए गए फूल शामिल हैं।
व्यापारियों के अनुसार, इन 18 ट्रकों में गेंदे के फूलों के 15 ट्रक और सेवंती तथा गुलाब के 3 ट्रक हैं। वहीं कमल के फूल छत्तीसगढ़ के स्थानीय क्षेत्रों से मंगाए गए हैं।
फूलों की कीमतें और वैरायटी
त्योहारी मांग के बीच पीली गेंदे की लड़ी 50 रुपए और लाल गेंदे की लड़ी 40 रुपए में बिक रही है। इसके अलावा खुला गेंदा 150 रुपए प्रति किलो और हरा पत्ता 60 रुपए में उपलब्ध है।
बाजार में सेवंती की कीमत 600 से 800 रुपए प्रति किलो और गुलाब की कीमत 500 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई है। कमल का फूल 50 रुपए प्रति नग के भाव से बिक रहा है।









पाठकों की राय