दिवाली के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। एकॉर्ड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सबिता कुमारी ने यह जानकारी दी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, पटाखों का धुआं और प्रदूषण मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को पटाखों से पूरी तरह बचने की सलाह दी गई है।
हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। दीये जलाते समय आग से उचित दूरी बनाए रखें और सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें।
त्योहार के इस समय में पर्याप्त आराम करना और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना सेहत के लिए बेहद जरूरी है।









पाठकों की राय