दिवाली के त्योहार के दौरान वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर ग्रीटिंग कार्ड, वीडियो और गिफ्ट लिंक के जरिए साइबर ठगी के खतरे बढ़ जाते हैं। ठग इस दौरान लोगों को लुभाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं।
फर्जी मैसेज में पांच हजार रुपए तक के कैशबैक और दस हजार रुपए तक के गिफ्ट वाउचर का लालच दिया जा सकता है। इसके अलावा, साइबर ठग एपीके फाइल भेजकर एंड्रॉयड फोन में मालवेयर इंस्टॉल करा सकते हैं।
साइबर ठगी पर ऐसे करें शिकायत
वित्तीय धोखाधड़ी होने पर पीड़ित उन्नीस सौ तीस नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा सकती है।









पाठकों की राय