अयोध्या में 10वां दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर रामायण के सातों कांड की 22 झांकियां निकाली गई हैं। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति डॉ. सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।

समारोह के दौरान सरयू महाआरती में 2,147 अर्चक शामिल होंगे। इसके अलावा, आसमान में रामायण के प्रसंग दिखाने के लिए 2,100 ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।

ड्रोन प्रदर्शन और महाआरती

दीपोत्सव देखने के लिए देशभर से करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। वहीं, शाम को 30 लाख दीये जलाए जाएंगे।