पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने पटना आवास पर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद उनके राजनीतिक सफर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर अभी केवल अटकलें लगाई जा रही हैं।
काम्या मिश्रा 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं और मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। उन्होंने पिछले साल अगस्त 2024 में दरभंगा के ग्रामीण एसपी के पद से इस्तीफा दे दिया था।
कौन हैं पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा
इस्तीफे के बाद से वह अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार का आयरन और स्टील कारोबार संभाल रही हैं। उनके पति अवधेश दीक्षित इस समय भोजपुर जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं।









पाठकों की राय