राजस्थान के भिवाड़ी में शनिवार 7 नवंबर की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा जयपुर, अलवर और बीकानेर जिलों में वायु गुणवत्ता 200 से 300 के बीच दर्ज की गई।

विभिन्न जिलों में तापमान की स्थिति

राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में भी बदलाव देखा गया है। बाड़मेर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले एक सप्ताह तक राज्य में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के संकेत हैं।