छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बिजली विभाग के कार्यालय से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। धनतेरस के दिन विभाग के दफ्तर में कथित तौर पर दिवाली गिफ्ट के रूप में शराब बांटे जाने की बात सामने आई है।
कांग्रेस ने इस मामले में विद्युत विभाग के कार्यालय में शराब की बोतलें मिलने का वीडियो बनाया और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया।
कांग्रेस की शिकायत और पुलिस की कार्रवाई
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कार्यपालन अभियंता एस. के. किंडो ने कार्यालय में शराब की बोतलें होने की जानकारी होने से साफ इनकार किया है। हालांकि, पुलिस ने कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लेकर गई थी।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शराब की बोतलें कार्यालय में किस उद्देश्य से और किसके द्वारा रखी गई थीं। पुलिस का कहना है कि शराब के स्रोतों और वितरण से जुड़े वास्तविक तथ्यों की जांच की जा रही है।









पाठकों की राय