चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे-27 पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मेनाल के पास एक कार पानी के टैंकर से टकराकर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और दस अन्य लोग घायल हो गए।
बेगूं डीएसपी अंकित कुडी ने हादसे और तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान बिहारी (45), सवता (50) और प्रेम बाई (40) के रूप में हुई है।
घायलों की सूची और पुलिस कार्रवाई
घायलों में अर्जुन (23), सुनीता (16), चांदनी (17), कालू सिंह, भूपेंद्र (39), रीना (38), साक्षी (12), कनिष्का (9), अनूश (7) और विष्णु प्रजापत शामिल हैं। पुलिस ने टैंकर और कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।









पाठकों की राय