दिल्ली में शुक्रवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 382 दर्ज किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एहतियातन ग्रैप-थ्री यानी GRAP-III लागू कर दिया गया है।
गाड़ियों के संचालन पर रोक और स्कूलों में हाइब्रिड पढ़ाई
प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिल्ली और एनसीआर के जिलों में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाली चार-पहिया गाड़ियों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली में पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी।
दूसरी ओर, उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी मौसम और तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।









पाठकों की राय