भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। बारिश की संभावना के कारण टॉस में देरी हो सकती है।

भारतीय टीम ने बारिश के चलते शुक्रवार को अपना प्रैक्टिस सेशन रद्द कर दिया। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने इंडोर अभ्यास किया।

सीरीज में 1-0 से आगे है भारत

भारतीय टीम इस पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था।

पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने 185 रन बनाए थे। बारिश से प्रभावित मैच में भारत को डीएलएस नियम के तहत 32 ओवर में 143 रन का संशोधित टारगेट मिला था।

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं और वह अपने अब तक के 13 वनडे मुकाबलों में 932 रन बना चुके हैं।