केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड के अनुसार, विंटर बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट 9 नवंबर 2026 से शुरू होंगे।

इन स्कूलों के लिए स्कूली छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2026 तय की गई है। वहीं, सामान्य एकेडमिक सेशन वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगे।

प्रवेश और मूल्यांकन नियम

परीक्षा नियमों के तहत केवल उन्हीं स्टूडेंट्स को शामिल होने की अनुमति मिलेगी जिनका नाम ऑनलाइन उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) में दर्ज होगा। इसके अलावा, मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए CBSE फोटो अपलोड करने हेतु एक ऐप लिंक उपलब्ध कराएगा।