छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। घटना नेहरू चौक स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
कपड़ा कारोबारी 45 वर्षीय राकेश गुप्ता सबसे पहले बालकनी की लोहे की ग्रिल में करंट फैलने से उसकी चपेट में आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में उनका 24 वर्षीय बेटा ओम गुप्ता भी करंट की चपेट में आ गया।
बचाने की कोशिश में बेटा भी चपेट में आया
बीच-बचाव करने पहुँची वर्षा गुप्ता भी बिजली का झटका लगने से दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल वर्षा गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि ग्रिल में करंट फैलने का कारण 11 हजार केवी का हाईटेंशन तार, शॉर्ट सर्किट या सफाई के सामान का तार है।









पाठकों की राय