हरियाणा के झज्जर जिले में रोहद टोल प्लाजा के पास से 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद होने के मामले की जांच रोहतक एसटीएफ कर रही है। इस मामले में सिरसा के महक गन हाउस के मालिक विजय मलिक की भूमिका सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय पंचकूला और चंडीगढ़ से कारतूस खरीदकर लाता था और उसके पास न तो लाइसेंस था और न ही फर्म रजिस्टर्ड पाई गई।
सिरसा के गन हाउस मालिक की भूमिका
सिरसा के घंटाघर चौक के पास नोहरिया बाजार में तीन मंजिला मकान में बालाजी गन हाउस और महक गन हाउस नाम से दुकानें संचालित हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी विजय मलिक के तार कारतूसों की खेप मंगवाने वाले सरगना से जुड़े हो सकते हैं और इस नेटवर्क में चार से पांच अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजय पूछताछ में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर रहा है। मामले में गिरफ्तार आरोपी विजय मलिक का दो दिन का पुलिस रिमांड शनिवार को खत्म हो रहा है।









पाठकों की राय