बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने अपने कमांडर-इन-चीफ बशीर जेब को पद से हटाने की घोषणा की है। इस संबंध में 3 नवंबर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।
संगठन की शीर्ष समितियों की बैठक 16 अक्टूबर को आयोजित हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया था। हालांकि, बशीर जेब को पद से हटाने की सटीक वजह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं की गई है।
अधिकार सीनियर कमांड काउंसिल को सौंपे
इस फैसले के बाद बशीर जेब के सभी प्रशासनिक, सैन्य और नीतिगत अधिकार सीनियर कमांड काउंसिल को सौंप दिए गए हैं। उनके वर्तमान ठिकाने, रिहाई या हिरासत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।









पाठकों की राय