इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार धनतेरस पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,677 रुपए घटकर 1.41 लाख रुपए पर आ गया है। इसके अलावा एक किलो चांदी 4,432 रुपए सस्ती होकर 1.83 लाख रुपए पर आ गई है।
शेयर बाजार में तेजी
दूसरी ओर शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1718 अंक या 2.17 प्रतिशत चढ़कर 81,028 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 494 अंक या 2.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,030 के स्तर पर बंद हुआ।
अन्य घटनाक्रम में कर्नाटक सरकार के अनुसार लैब जांच में E20 पेट्रोल में एथेनॉल का स्तर 31.2 प्रतिशत पाया गया है, हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। इसके अलावा NCLT की मुंबई बेंच ने SBI की याचिका पर वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को बैंकरप्ट घोषित कर दिया है। अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई जहां नैस्डैक 5.5 प्रतिशत, डाउ जोन्स 3.4 प्रतिशत और एसएंडपी 500 इंडेक्स 4.3 प्रतिशत तक टूटे।









पाठकों की राय