नोएल एन टाटा 11 नवंबर 2026 को वोल्टास के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायर हो जाएंगे। कंपनी के बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त करने का फैसला किया है।

उनके स्थान पर सुनील डिसूजा 12 नवंबर 2026 से वोल्टास के नए चेयरमैन का पद संभालेंगे। इसके अलावा बोर्ड में अन्य नियुक्तियां भी तय की गई हैं।

वोल्टास में अन्य नई नियुक्तियां

जयंत बालन को 25 मई 2027 से पांच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, हालांकि यह नियुक्ति शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है।

साथ ही वेंकटेशलू पलानीस्वामी को 12 नवंबर 2026 से कंपनी में एडिशनल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।