शिवपुरी में सात नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर बाजारों में अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिली। इस दौरान जिले के बाजारों में कुल आठ करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार दर्ज किया गया।
त्योहारी सीजन में सराफा बाजार का कारोबार मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें अकेले दो से तीन करोड़ रुपये का व्यापार शामिल है।
धनतेरस पर बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा और एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाजारों का दौरा किया।









पाठकों की राय