पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक महिला से चार लाख रुपये की छीनाझपटी का मामला सामने आया है। पीड़िता ललीता देवी ने पंजाब एंड सिंध बैंक से चार लाख रुपये निकाले थे।

पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी हैदर अंसारी (25) बैंक में इंटीरियर का काम करता था।

पुलिस ने बरामद की पूरी रकम

एसडीपीओ राजेश यादव ने मामले की जानकारी दी। आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।