हिमाचल प्रदेश के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। राज्य के कुकुमसैरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। केलांग और कल्पा का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके अलावा ऊना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सात से नौ नवंबर तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इस बीच नवंबर महीने में अब तक सामान्य से 92 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आगामी 10 से 13 नवंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि, इस दौरान होने वाली बारिश और बर्फबारी की मात्रा और तीव्रता का सटीक अनुमान अभी सामने नहीं आया है।