गायक गुरु रंधावा अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित EDC ऑरलैंडो फेस्टिवल के मेन स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं। अमेरिका के टिंकर फील्ड में इस म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन छह से आठ नवंबर तक किया जा रहा है।

सात नवंबर को फेस्टिवल के दूसरे दिन के कार्यक्रम के दौरान गुरु रंधावा ने मशहूर डीजे स्टीव आओकी के साथ स्टेज साझा किया। इस दौरान दोनों कलाकारों ने अपने लोकप्रिय गाने 'सिर्रा' का रीमिक्स लाइव पेश किया।

स्टीव आओकी के साथ साझा किया मंच

स्टीव आओकी अपने संगीत करियर में दो बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। इस प्रस्तुति के साथ गुरु रंधावा ने इस प्रतिष्ठित अमेरिकी फेस्टिवल के मुख्य मंच पर अपनी पहली प्रस्तुति दी।