शिवपुरी और गुना के बीच नेशनल हाईवे-46 पर गिलगवां चक्क के पास 5-6 नवंबर 2026 की दरम्यानी रात एक 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हीरेंद्र धाकड़ के रूप में हुई है।
शुक्रवार सुबह हीरेंद्र धाकड़ का क्षत-विक्षत शव मिला, जबकि सड़क किनारे उसका ट्रैक्टर सुरक्षित खड़ा मिला। परिजनों ने सड़क हादसे की आशंका से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई।
परिजनों ने हाईवे पर किया चक्काजाम
हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने शुक्रवार सुबह 10 बजे हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण हाईवे पर दोनों ओर करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद दोपहर 2 बजे जाम हटाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह सड़क दुर्घटना थी या हत्या।









पाठकों की राय