शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। इस मामले में तेंदुआ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और बच्ची को किसने व किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसकी तलाश की जा रही है।
पोस्टमार्टम और डीएनए जांच शुरू
कोलारस स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुनील खंडोलिया के अनुसार नवजात बच्ची का डीएनए सैंपल ले लिया गया है। बच्ची के माता-पिता की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।









पाठकों की राय