शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक स्लीपर बस पलट गई। यह बस राजकोट से कानपुर जा रही थी और इसमें लगभग 100 यात्री सवार थे।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें करेरा स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस और यात्रियों के बयान
अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सेंगर ने बताया कि बस ओवरलोड थी और हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।
एक यात्री सचिन कुमार ने आरोप लगाया कि बस के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी जिस कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।









पाठकों की राय