उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार रात लगभग आठ बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। दातागंज थाना क्षेत्र में रामलीला मेले के दौरान खिलौने के दाम को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक दुकानदार ने ग्राहक की हत्या कर दी और उसके दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है, जो बेहटा माधव गांव का रहने वाला था। इस हमले में घायल हुए ऋतिक को इलाज के लिए बरेली हायर सेंटर भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को लिया हिरासत में
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी दुकानदार रहीस अहमद है, जो बरेली के फरीदपुर का रहने वाला है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।









पाठकों की राय