छत्तीसगढ़ के कोंडागांव स्थित शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय की तीन छात्राएं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए त्रिपुरा रवाना हो गई हैं। यह तीनों खिलाड़ी अगरतला के त्रिपुरा विश्वविद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीन महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 नवंबर 2026 तक त्रिपुरा विश्वविद्यालय, अगरतला में किया जा रहा है। इन छात्राओं का चयन भाटापारा, बलौदाबाजार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
प्रतियोगिता और खिलाड़ियों का चयन
प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में पुष्पा मरकाम, नंदनी और लक्ष्मी देवांगन शामिल हैं। ये सभी छात्राएं शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
मुख्य प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए 5 और 6 नवंबर को जगदलपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।









पाठकों की राय