इजराइल में विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने अरब पार्टियों के समर्थन से बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से अधिक सांसद जुटा लिए हैं। उन्होंने 67 सांसद अपने पक्ष में कर लिए हैं, जो बहुमत के आंकड़े से छह ज्यादा हैं। इस घटनाक्रम के बाद बेंजामिन नेतन्याहू के प्रधानमंत्री पद से हटने और देश में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है। इजराइल में अगले प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान आठ नवंबर को होना है।
नेतन्याहू पर चल रहे हैं भ्रष्टाचार के मामले
गादी आइजनकोट 1978 से 41 साल तक इजराइली सेना में सेवा दे चुके हैं। वह वर्ष 2019 में चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के पद से रिटायर हुए थे। दूसरी ओर, बेंजामिन नेतन्याहू पर नवंबर 2019 से रिश्वत और भ्रष्टाचार के तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें केस-1000, केस-2000 और केस-4000 शामिल हैं।
नेतन्याहू के खिलाफ मई 2020 से जेरूसलम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अदालत में दोषी साबित होने पर उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है। इस बीच, यह देखना बाकी है कि राष्ट्रपति औपचारिक रूप से गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योता देते हैं या नहीं।









पाठकों की राय