अंडर-19 एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 10 बजे होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए तैयार हैं।
अपने पहले मुकाबलों में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने यूएई को 9 विकेट से मात दी थी। नेपाल के खिलाफ मैच में ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट झटके थे।
दोनों टीमों का पिछला प्रदर्शन
नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में आर्यवीर सहवाग ने 52 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ यूएई के मैच में उस्मान खान ने 120 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए थे।
टूर्नामेंट के आगामी चरण के तहत सेमीफाइनल 12 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 14 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा।









पाठकों की राय