दीपावली के अवसर पर नगर पालिका ने गांधी पार्क और हुसैन टेकरी में पटाखा बाजार के लिए करीब 145 दुकानें लगवाई हैं। इस बार पटाखा बाजार का ठेका नहीं कराया गया है, बल्कि नगर पालिका ने खुद ही दुकानें आवंटित कर रसीदें काटी हैं।
गांधी पार्क में लगभग 130 दुकानदारों से प्रति दुकान 2,500 रुपए और हुसैन टेकरी में करीब 15 दुकानों के लिए 6,000 रुपए शुल्क वसूला गया है। हालांकि, गांधी पार्क बाजार में दुकानों के पास आग से शुरुआती बचाव के लिए पानी और रेत की उचित व्यवस्था नहीं है।
शुल्क वसूली और सुविधाएं
सुरक्षा के लिहाज से नगर पालिका ने दोनों बाजारों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जरूर खड़ी कराई हैं। इसके अलावा, गांधी पार्क में रात के समय पर्याप्त रोशनी और साफ-सफाई न होने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों की समस्याओं और व्यवस्थाओं में मौजूद इन कमियों को दूर करने के लिए नगर पालिका के आरआई अरुण कुमार त्यागी ने प्रयास करने का आश्वासन दिया है।









पाठकों की राय