हरियाणा में दिवाली पर्व के मद्देनजर आतिशबाजी के लिए समय सीमा तय कर दी गई है। प्रशासन के आदेश के अनुसार, लोग सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चला सकेंगे। त्योहार के दौरान सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों को भी सतर्क कर दिया गया है.

अस्पताल और बिजली विभाग की तैयारी

स्वास्थ्य विभाग के तहत प्रदेश के 23 सिविल अस्पताल और 52 सब-डिविजन अस्पताल पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखे गए हैं। इसके अलावा बिजली निगम ने पूरे राज्य में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी पूरी कर ली है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.

पुलिस और नगरीय प्रशासन स्तर पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है। डीजीपी अजय सिंघल ने पटाखों के निर्माण और बिक्री पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जानकारी दी है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग चौबीसों घंटे अलर्ट पर रहेगा.