राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा आगामी 15 नवंबर 2026 को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार परीक्षा के लिए जिला आवंटन की जानकारी 8 नवंबर से उपलब्ध कराई जाएगी।
परीक्षा का समय और प्रवेश-पत्र
परीक्षा दो सत्रों में होगी जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र जनरल स्टडीज का सुबह 9 से 12 बजे तक और द्वितीय प्रश्न पत्र सोशल वर्क व लॉ का दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र 12 नवंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
आयोग ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। पहचान के लिए मूल आधार कार्ड या अन्य फोटोयुक्त आईडी अनिवार्य होगी। इसके अलावा ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प के लिए परीक्षार्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।









पाठकों की राय