हेनरी डेविड थोरो एक प्रसिद्ध अमेरिकी निबंधकार, कवि और दार्शनिक थे। उनकी रचनाएं 20 से अधिक संस्करणों में उपलब्ध हैं। उनके दार्शनिक विचार आज भी जीवन को बेहतर बनाने और उसे सही दिशा देने की प्रेरणा देते हैं।

जीवन को सरल बनाने के संदेश

थोरो का मानना था कि इंसान अपने सचेत प्रयासों से जीवन को बेहतर बना सकता है। उनके अनुसार, जीवन को जटिल नहीं बल्कि सरल बनाना चाहिए और इसे अनावश्यक रूप से उलझाना नहीं चाहिए।

उनके दार्शनिक विचारों में यह भी शामिल है कि प्रेम, धन और प्रसिद्धि जैसी चीजें अस्थायी हैं। इन सबसे बढ़कर केवल सच्चाई का महत्व है, जिसे जीवन में सबसे ऊपर रखना चाहिए।