प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी देश के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। यह लगातार 13वां अवसर होगा जब प्रधानमंत्री सैनिकों के साथ यह त्योहार मनाएंगे। इससे पहले साल 2014 से 2025 तक वह 12 बार जवानों के साथ दिवाली का जश्न मना चुके हैं।
इन 12 पिछले अवसरों के दौरान प्रधानमंत्री सबसे अधिक तीन बार जम्मू-कश्मीर गए हैं। इसके अलावा वह दो-दो बार हिमाचल प्रदेश और लद्दाख का दौरा भी कर चुके हैं।
पिछले वर्षों में कहां-कहां पहुंचे प्रधानमंत्री
पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। वहीं वर्ष 2024 में वह गुजरात के कच्छ पहुंचे थे जहां उन्होंने बीएसएफ, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई थी।









पाठकों की राय