राजधानी भोपाल में दीपावली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इस दौरान महालक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 6:05 से रात 8 बजे तक रहेगा।
यातायात पुलिस ने बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 4 से 9 नवंबर तक विशेष व्यवस्था लागू की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रतिबंधित पटाखों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
अस्पतालों में बर्न वार्ड और सुरक्षा व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग ने पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं के इलाज के लिए सभी अस्पतालों में चिकित्सकीय और पैरा-चिकित्सकीय स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर तय करने के निर्देश दिए हैं। भोपाल के जेपी अस्पताल में 5 बेड का विशेष बर्न वार्ड तैयार किया गया है और हमीदिया अस्पताल में 10 बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है।
इसके बाद 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।









पाठकों की राय