दीपावली के अवसर पर रांची में सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। जिला प्रशासन ने शहर की सुरक्षा के लिए 1200 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है। इसके साथ ही निगरानी बढ़ाने के लिए पुलिस के 40 बाइक दस्ते शहर में लगातार गश्त करेंगे.
बिजली आपूर्ति और दमकल तैयारी
त्योहार के दौरान बिजली की मांग 30 से 50 मेगावाट तक बढ़ने का अनुमान जताया गया है। इसे देखते हुए बिजली विभाग ने बिना किसी कटौती के सुचारू बिजली आपूर्ति का दावा किया है।
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रांची के चारों फायर स्टेशनों पर दमकल गाड़ियों और कर्मियों को पूरी तरह तैयार रखा गया है।









पाठकों की राय