डिजाइन प्लेटफॉर्म कैनवा ने अपने कार्यबल में 22 प्रतिशत से अधिक की कटौती का ऐलान किया है। कंपनी की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मेलानी पर्किन्स के अनुसार इस फैसले से कम से कम 1,271 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी।

कैनवा के दुनियाभर के 37 देशों में 5,700 वर्कर्स हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। हालांकि यह अभी तय नहीं किया गया है कि कंपनी किस टीम या देश के कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

कर्मचारियों को दी जाने वाली सहायता

कंपनी निकाले जाने वाले कर्मचारियों को मैकबुक और एक साल का लिंक्डइन प्रीमियम सब्सक्रिप्शन देगी। इसके अलावा प्रभावित कर्मचारियों को 12 महीनों तक हेल्थकेयर कवरेज और कर्मचारी सहायता कार्यक्रम का लाभ मिलेगा।

कैनवा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपना बिजनेस शुरू करने के लिए प्रभावित कर्मचारियों को 10,000 डॉलर की ग्रांट के लिए आवेदन करने का मौका भी दिया जाएगा।