कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12:32 बजे तक है। इस दिन स्नान, दान, दीपदान और पितरों के लिए श्राद्ध-तर्पण का विशेष महत्व है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा ने इन धार्मिक कृत्यों के महत्व की जानकारी दी है।
दोपहर 12:32 बजे के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी, जो 10 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे तक रहेगी। पंचांगों में तिथियों के इस क्रम को लेकर विवरण दिया गया है।
गोवर्धन पूजा की तिथि में अंतर
गोवर्धन पूजा की सही तारीख को लेकर पंचांगों में अंतर देखने को मिल रहा है। कुछ पंचांगों के अनुसार 9 नवंबर की शाम को गोवर्धन पूजा का मुहूर्त है, जबकि कई उत्तर भारतीय पंचांग 10 नवंबर की सुबह पूजा करने की सलाह दे रहे हैं।









पाठकों की राय