शिमला के धामी में 300 साल पुरानी पत्थर मेले का आयोजन किया गया। यह परंपरा 9 नवंबर को संपन्न हुई, जिसमें स्थानीय रियासत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्भूमि जुड़ी हुई है।
मेले की शुरुआत राजपरिवार के नरसिंह पूजन से होती है। इसके बाद पारंपरिक रस्मों की शुरुआत की जाती है जो इस आयोजन का मुख्य हिस्सा हैं।
टोलियों के बीच होती है पत्थरबाजी
इस पत्थरबाजी में एक तरफ राजपरिवार की तरफ से तुनड़ू, जठौती और कटेड़ू परिवार की टोली शामिल होती है। वहीं, दूसरी तरफ जमोगी खानदान की टोली पत्थर बरसाती है।
धामी रियासत के राजा दिल्ली के पृथ्वीराज चौहान के वंशज रहे हैं। इस प्राचीन मेले से जुड़ी कई मान्यताएं भी प्रचलित हैं।









पाठकों की राय