बढ़ती उम्र के साथ शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. रोहित शर्मा ने 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के स्वास्थ्य और पोषण पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

विशेषज्ञों के अनुसार 40 वर्ष की आयु के बाद शरीर में विटामिन D, विटामिन B12, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। खान-पान और उम्र के हिसाब से इन तत्वों की कमी सेहत पर असर डाल सकती है।

विटामिन और आयरन की कमी के आंकड़े

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में दिसंबर 2021 में पब्लिश मेटा-एनालिसिस के मुताबिक देश में आयरन की कमी करीब 54 प्रतिशत है। इसके अलावा विटामिन B12 की कमी करीब 53 प्रतिशत और विटामिन D की कमी करीब 61 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों की स्पष्ट सलाह है कि किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट्स का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह और ब्लड टेस्ट के नहीं किया जाना चाहिए।