दिवाली के पर्व के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर शहरों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं। उज्जैन में आग की एक दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

प्रदूषण के मोर्चे पर भी असर दिखा और दिवाली के दौरान इंदौर में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 320 दर्ज किया गया।

महाकाल मंदिर में हुआ अभ्यंग स्नान

दूसरी ओर, उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिवाली के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का अभ्यंग स्नान कराया गया।

मंदिर में पुजारी परिवार की ओर से बाबा महाकाल को उबटन लगाया गया और इसके बाद अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया।