लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र स्थित बनगवां मंडी में दीपावली की रात भीषण आग लग गई। इस घटना में पचास से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं।
बनगवां मंडी भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित है। यह नेपाल बॉर्डर से करीब दो किलोमीटर और नेपाल के धनगढ़ी शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर है।
भारत-नेपाल सीमा के पास हुआ हादसा
आग पर काबू पाने के लिए लखीमपुर, गोला, निघासन और नेपाल के धनगढ़ी से दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। नेपाल के धनगढ़ी उपमहानगरपालिका के मेयर गोपी हमाल ने दो दमकल गाड़ियां और एक जेसीबी भेजी।
आग लगने की असली वजह की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि दुकानों में जलाए गए दीपक से आग लगी होगी।









पाठकों की राय