झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं पलामू में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
संथाल परगना में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार नौ से पंद्रह नवंबर 2026 तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि संथाल परगना के छह जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इसके अलावा बोकारो और देवघर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 165 दर्ज किया गया है। छठ पूजा के दौरान सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवा चलने की संभावना भी है।









पाठकों की राय