हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी और माइनस 20 डिग्री तापमान के बीच सर्दियों का जीवनयापन बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। जिले की कुल आबादी 32 हजार है और यहां विंटर सीजन में लगभग 200 सरकारी स्कूल एक जनवरी से 11 फरवरी तक 42 दिन बंद रहते हैं।
पूर्व विधायक एवं मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा के अनुसार घाटी के गांवों में पहले आठ से 10 फीट और अब मौसम बदलाव के कारण दो से चार फीट बर्फ गिरती है। स्पीति निवासी तेंजिन ने बताया कि घाटी में तापमान कई बार माइनस 20 डिग्री तक गिर जाता है।
सर्दियों के लिए राशन और चारे का स्टॉक
स्थानीय निवासियों के अनुसार सर्दियों के लिए विशेष तैयारी की जाती है। निवासी चेरिंग कटुक का कहना है कि सर्दियों के छह महीने की लकड़ी और पशुओं के चारे का इंतजाम सितंबर-अक्टूबर में कर लिया जाता है।
दशहरा पर्व समाप्त होने के बाद पांच से छह महीने का राशन ट्रक में भरकर स्टॉक किया जाता है ताकि बर्फबारी के दौरान परेशानी न हो।









पाठकों की राय