अमृतसर में दिवाली की रात सोने के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में प्रताप सिंह नाम के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में थाना बी डिवीजन के एएसआई हरनेक सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पैर में दो गोलियां लगी हैं। घायल पुलिस अधिकारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
एसीपी रविंदर सिंह ने बताया कि सोने के लेन-देन के विवाद और गोली चलाने वाले युवकों की भूमिका की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। थाना बी डिवीजन की पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।









पाठकों की राय