40 वर्ष की आयु के बाद शरीर में शारीरिक बनावट, हार्मोनल बदलाव और उम्र से जुड़े परिवर्तन होने लगते हैं। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रोहित शर्मा ने इस उम्र के लोगों के लिए पोषण, स्वास्थ्य और सप्लीमेंट्स पर महत्वपूर्ण सलाह दी है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित मेटा-विश्लेषण के आंकड़ों के अनुसार भारत में आयरन की कमी लगभग 54 प्रतिशत, विटामिन B12 की कमी 53 प्रतिशत और विटामिन D की कमी 61 प्रतिशत है। हालांकि, यह कमी की दरें उम्र, लिंग, खान-पान और क्षेत्र के अनुसार बदलती रहती हैं।

पोषण और सप्लीमेंट्स पर सावधानी

विशेषज्ञों का कहना है कि बिना चिकित्सीय सलाह या जांच के किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट्स का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। हल्की न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी को संतुलित डाइट से पूरा किया जा सकता है।

40 वर्ष से अधिक आयु के स्वस्थ व्यक्तियों को अपनी जीवनशैली में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए। इसके तहत संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी गई है।